Uttarakhand News:पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा,बोलोरो वाहन पर चट्टान गिरने से 8 लोगों दबे-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में चट्टान के बोलोरो गाड़ी पर गिरने से 8 लोगों के दबे होने की सूचना मिली है। मौके पर रेस्क्यू टीम का अभियान शुरू हो गया है।

Ad

सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है।बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई।

जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है।

एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह का कहना है कि चट्टान बड़ी मात्रा में गिरा है जिसके चलते रेस्क्यू करने में अभी दिक्कत आ रही है. चट्टान आने से धारचूला से गूंजी को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद है. वाहन सहित सभी लोग अभी भी चट्टान के अंदर दबे हुए हैं .

प्रथम दृष्टिया बताई जा रहा है कि आठ लोग वाहन में सवार, सभी लोग अभी मालवे में दबे हुए हैं. सड़क पर चट्टान आने से प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में आने जाने वाले अधिकारियों को भी बाधा उत्पन्न हो रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि कल तक चट्टान को हटा लिया जाएगा. अंधेरे होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें