भीमताल:वनाग्नि सुरक्षा को लेकर किया जागरूक, जंगल और वन्यजीवों को बचाने की अपील-VIDEO
हल्द्वानी:रामगढ़ रेंज के जंगलिया गांव वन पंचायत में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को जंगल को आग से बचाने के लिए जागरूक किया गया। वन क्षेत्राधिकारी नीतीश तिवारी ने कहा कि आग लगने से वन व वन्य जीवों को क्षति होती है, पर्यावरण को भी नुकसान होता है। उन्होंने ग्राम वासियों से वनाग्नि बुझाने में विभाग का सहयोग करने और आग की घटना होने पर वन कर्मचारियों को सूचित करने की अपील की.
23 नवंबर को जंगलिया गांव वन पंचायत में वन क्षेत्राधिकारी नीतिश तिवारी की अध्यक्षा मे वानाग्नि सुरक्षा गोष्ठी आयोजन किया गया जिसमें सागर सिंह जीना वन दरोगा , श्रीमती विमला नगरकोटी वन दरोगा, हेमंत कुमार वन दरोगा , राम सिंह कोरंगा कंप्यूटर ऑपरेटर , F.T.A के कर्मचारी राजेंद्र सिंह बिष्ट , डॉ0 डीoके जोशी, डॉo अजय जोशी ,श्रीमती गीता कंडपाल पाल ,डॉo श्रीमती ज्योत्सन टम्टा , F.T.A प्रशिक्षण कर्मचारी 38 आदि के साथ वानग्नि गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में वनाग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम अभियान के तहत स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक करते हुए वनों को आग से बचाए जाने की अपील की गई। गोष्ठी में ग्रामीणों को वनाग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें जागरूक किया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO
उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी