हल्द्वानी में भैंसों के 12 तबेलो पर जिला प्रशासन को क्यों चलाना पड़ा बुलडोजर-देखे -VIDEO

हल्द्वानी: सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन इन दिनों अभियान चला रहा है इसी के तहत आज जिला प्रशासन और नगर निगम संयुक्त रूप से सरकारी भूमि पर बनाए गए भैंस के तमिलों पर बुलडोजर चलाया है। बुलडोजर चलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। लाइन नंबर 12 स्थित सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर भैंसों के लिए बनाए गए 12 तबेलों को तोड़ने की कार्रवाई की गई है ।
सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरकारी भूमि को कब्जा कर भैंसों का तबेला बनाया गया है प्रशासनिक टीम मय फोर्स तुरंत अतिक्रमण ध्वस्त करने मौके पर पहुंच तोड़ने की कार्रवाई की है जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के हौंसले पस्त नजर आ रहे हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सार्वजनिक भूमि पर लंबे से भैंसे पाले जाने का मामले सामने आया, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कच्चे-पक्के भवन को तोड़ भूमि को खाली करवा गया है। सार्वजनिक भूमि को संवारने का कार्य किया जाएगा जिससे यह आम जनता के किसी काम आ सके।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा है कि शहर में जहां कहीं सरकारी भूमि पर कब्जे के मामले सामने आ रहे हैं उनके अतिक्रमण ध्वस्त कर भूमि कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि जिन लोगों ने भी सरकारी भूमि पर कब्जा किया है उसको तुरंत खाली कर दे नहीं तो जिला प्रशासन उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार