(उत्तराखंड)AIIMS ऋषिकेश में खुला नौकरी का पिटारा, ये कर सकेंगे आवदेन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश: रोजगार की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है। ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के लिए उपनल आउटसोर्स आधार पर 500 सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजर की नियुक्ति करने जा रहा है। ऋषिकेश एम्स में सुरक्षा सेवाएं देने के लिए उपनल को आधारित कांट्रेक्ट मिला है।

Ad


भर्ती के लिए आवेदन 25 जुलाई तक ही किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

500 विभिन्न पदों में 50 महिला सुरक्षा गार्ड का चयन कर एम्स को दिया जाएगा। डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेवानिवृत्त) ने बताया कि पूर्व सैनिकों से आवेदन मांग लिए गए हैं जहां भारी संख्या में पूर्व सैनिक आकर भर्ती संबंधी जानकारियां ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों के चयन के लिए पहले आओ-पहले आओ की नीति नीति लागू की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन 25 जुलाई तक ही किए जा सकते हैं।

सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के 15 पद हैं। सामान्य सुरक्षा गार्ड 455 हैं। इनमें 50 महिलाएं होगी। सुपरवाइजर के 30 पद तय है। 10% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इन कार्मिकों को सुरक्षा के लिए तीन पालियों में चौबीस घंटे तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

इन पदों पर यह मिलेगा मानदेय

कर्नल रावत के अनुसार, चयनित कार्मिकों को डीजीआर से तय दरों के अनुसार मानदेय मिलेगा। सामान्य गार्ड को 23 हजार रुपये, सशस्त्र सुरक्षा गार्ड को 26 हजार रुपये मिलेंगे। जबकि सुपरवाइजर को 27 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेवानिवृत्त) ने बताया कि बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने उपनल मुख्यालय आकर नियुक्तियों की जानकारी ली है। उन्होंने साफ कहा कि मानक पूरे करने वालों का ही चयन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगस्त महीने तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

वही ऋषिकेश एम्स में बड़ी संख्या में उपनल के माध्यम से भर्ती होने जा रही है जहां अभ्यर्थी उपनल कार्यालय से संपर्क कर अपनी आवेदन की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें