Utaarakhand News:बंदीगृह की दीवार फांदकर फरार हुई नेपाल की युवती पुलिस प्रशासन में हड़कंप

बंदीगृह से एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार युवती फरार हो गई इससे बाद से ही पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के पिथौरागढ़ में पुलिस के न्यायिक बंदी गृह से रविवार सुबह करीब 4:00 नेपाल की 24 वर्ष की युवती अनुष्का उर्फ आकृति दीवार फांद कर फरार हो गई है
महिला के फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. महिला की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं. साथ ही नेपाल के जाने वाले झूला पुल के साथ-साथ सभी रास्तों को पुलिस ने सील कर दिया है. बताया जा रहा है कि महिला एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले ढाई सालों से पुलिस के न्यायिक बंदीगृह में थी.
एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि रविवार देर सुबह करीब चार बजे के आसपास महिला कैदी साड़ियों का फंदा बनाकर जेल के दीवार के ऊपर से कूदकर भागी है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले में फरार महिला कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीमों को तलाश में लगा दिया गया है. इसके अलावा झूला पुल के साथ-साथ नेपाल को जाने वाले अन्य रास्तों को भी सील कर दिया गया है.
रविवार देर सुबह करीब चार बजे के आसपास महिला कैदी साड़ियों का फंदा बनाकर जेल के दीवार के ऊपर से कूदकर भागी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे