UKPSC Recruitment 2023: एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, टैक्स एवं रेवेन्यू इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर आई बंपर भर्ती, पढ़ें डिटेल

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की ओर से एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, टैक्स एवं रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली गयी है भर्ती के लिए यूकेपीएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेद पत्र भरने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2023 तय की गयी है। अभ्यर्थी बिना अंतिम समय का वेट करते हुए स्वयं ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाना होगा।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 85 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के 63 पद और टैक्स एवं रेवेन्यू ऑफिसर के लिए 22 पद आरक्षित हैं। भर्ती से विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
सामान्य वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 172.30 रुपये, एससी और एसटी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 82.30 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों को 22.30 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे