उत्तराखंड के देवीधुरा में सुप्रसिद्ध ‘बग्वाल’ मेले का हुआ भव्य शुभारंभ, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ-देखे-VIDEO
उत्तराखंड और उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले (आषाढ़ी मेले) की शुरुआत हो आज विधवत शुभारंभ हो गई गई है. 26 अगस्त तक चलने वाले मेले का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने हनुमान मंदिर के निकट मुख्य गेट पर फीता काटकर देवीधुरा किया.स्थानीय महिलाओं, स्कूली बच्चों द्वारा पारम्परिक परिधानों में मंदिर प्रांगण तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.
इस मौके पर मंत्री अजय टम्टा ने मां वाराही के दर्शन कर पूजार्चना की और देश, राज्य व जनपद की खुशहाली व शांति की कामना की और कहा की मां वाराही की असीम कृपा जनपदवासियों पर बनी रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में आए अतिथियों का संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा के छात्रों तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वास्तिक वचन कर स्वागत किया गया। टम्टा ने कहा की मां वाराही की असीम कृपा से ही मुझे इस पावन मेले का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस मेले का अपने आप में एक ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व हैं और पूरे विश्व में ऐसी पाषाण क्रीड़ा हर वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर यहां की जाती है, जो पूरी दुनिया में आस्था और परम्परा का अद्भुत संगम है। इस मेले को हम आने वाले समय में और भी बेहतर बनाएंगे।
मेले का पूर्व से ही बेहतर आयोजन सभी के सहयोग से होता है। इस बार भी मेले का सफल आयोजन हो रहा है। बगवाल मेले में उत्तराखंड की पारम्परिक कला, संस्कृति का अद्भुद संगम भी देखने को मिल रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अजीबोगरीब चोरी: 8 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसा अधेड़; आंगन से चुराए महिलाओं के कपड़े CCTV में कैद हुई करतूत-VIDEO
उत्तराखंड:पुलिस जवान की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो,पल भर में थम गई सांसे-CCTV VIDEO
उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO