Nainital News:बुजुर्ग को निवाला बनाने वाले बाघ को वन विभाग ने पकड़ा, लोगों में आक्रोश थमा-देखे-VIDEO

नैनीताल जिले के आखिरी गांव रामनगर वनप्रभाग की कोसी रेंज स्थित चुकुम गांव में 60 वर्षीय गोपाल राम को मारने वाले बाघ को वन विभाग ने 24 घंटे के भीतर ही रेस्क्यू कर लिया है,वन विभाग की टीम ने बाघ के सैंपल लेकर जांच के लिए सीसीएमबी हैदराबाद भेज दिये है। साथ ही बाघ को कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के ढेला रेंज स्थित ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया है।
रामनगर वनप्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि बीते दिन चुकुम गांव में बाघ के हमले की घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही बाघ को ट्रेकुलाइज करने की कार्रवाई शुरू दी थी।
उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर बाघ को पकड़ने के लिए घटना वाले क्षेत्र के पास दो पिंजरे भी लगाने के साथ ही वनकर्मियो की चार टीमों को गठित कर बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कार्रवाई हमारे द्वारा शुरू कर दी थी,वहीं बाघ की लगातार मोनिटरिंग भी हमारे वन कर्मियों द्वारा की जा रही थी,
उन्होंने बताया कि बाघ ने बीती देर रात भी एक मवेशी को अपना निवाला बनाय था,बाघ की लगातार घटनानों के के बाद 24 घंटे के भीतर ही देर रात 3बजे बाघ को चुकुम गांव से ट्रेकुलाइज कर लिया है।उन्होंने बताया की बाघ की उम्र लगभग तीन साल की है,बाघ को रेस्क्यू ढेला सेंटर भेज दिया है। जहां बाघ के ब्लड सैंपल लेकर सीसीएमबी हैदराबाद जांच के लिए भेज दिए हैं। जिससे यह भी साफ हो जाएगा कि उक्त बाघ ही बुजुर्ग को निवाला बनाने का जिम्मेदार है।उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही की कार्रवाई की जाएगी।
साथी डीएफओ ने अपनी टीम के आरओ शेखर तिवारी वन दरोगा वीरेंद्र पांडे,दिगपाल नेगी आदि वन कर्मियों को बधाई दी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO