Nainital News: गजब का नाबालिक चोर,शराब की दुकान में घुस पहले छलकाता है जाम,फिर महंगी शराब और नगदी लेकर हो जाता है फुर्र

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल पुलिस ने एक ऐसे साथी नाबालिक चोर को गिरफ्तार किया है जो शराब की दुकानों में घुसकर पहले शराब पीता है फिर उसके बाद दुकान में महंगी शराब और नगदी पर हाथ साफ कर गायब हो जाता था जिसकी पुलिस को तलाश थी मामला रामनगर कोतवाली क्षेत्र के भवानीगंज चौराहा स्थित शराब की दुकान में छह बार चोरी करने वाले किशोर को पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया।

Ad

उससे 4500 रुपये भी बरामद किए गए। वह मुरादाबाद का रहने वाला है और चोरी कर मुरादाबाद लौट जाता था।पुलिस के मुताबिक भवानीगंज चौराहे पर स्थित शराब की दुकान में दस से 15 दिन के अंतराल में अब तक छह बार चोरी हो चुकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल कैमरे की फुटेज में आने वाला किशोर आसपास का नहीं दिख रहा था।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि नाबालिग को पुलिस ने मुरादाबाद से पकड़ा है। वह मुरादाबाद का ही रहने वाला है और नशे का आदी है। मुरादाबाद से आनी वाली पैसेंजर ट्रेन से शाम के समय रामनगर पहुंचता है और शराब की दुकान में घुसकर शराब पीता। उसके बाद गल्ले में रखे रुपये चोरी कर सुबह पैसेंजर ट्रेन से मुरादाबाद लौट जाता। रात्रि गश्त करने वाले पुलिस कर्मियों ने एक बार किशोर की फोटो ली थी जिसकी मदद सेपुलिस उस तक पहुंची है।

पुलिस ने उसे किशोर न्यायालय में पेश किया। बताया जा रहा की नाबालिक जिस दुकान में चोरी करता है वह दुकान दुकान राजमार्ग पर है और दुकान में पूर्व में भी पांच बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। दुकान की छत टीन की बनी है। टीन को खोलकर ही वह चोरी की घटना को अंजाम देता है। दुकान स्वामी से टीन को मजबूत करने के लिए कहा गया है। इस मामले में जिलाधिकारी नैनीताल को भी पत्राचार किया जा रहा है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें