हल्द्वानी:शेमफोर्ड स्कूल में डिजाइन थिंकिंग एण्ड इनोवेशन पर कार्यशाला का आयोजन

हल्द्वानी:शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू में एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन की तरफ से डिजाइन थिंकिंग एण्ड इनोवेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन के सीईओ कमल सिंह रावत रहे।

कार्यशाला का शुभारम्भ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू भट्ट एवं प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता कमल सिंह रावत ने बताया कि डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन का उद्देश्य स्टूडेंट्स को न सिर्फ किसी समस्या की पहचान करना, बल्कि उसका हल करने के लिए लायक बनाना है।
स्किल को सिखाने का मकसद सिर्फ राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी समस्याओं का हल करना नहीं, बल्कि बच्चों को अपने आसपास की समस्या को समझना, जानना और उनका हल निकालने में सक्षम बनाना है। डिजाइन थिंकिंग की मदद से स्टूडेंट्स की सेंसरी योग्यताओं, सामाजिक और ज्ञान को लेकर स्किल्स बेहतर होंगी। स्टूडेंट्स की उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे वह हर चीज के हल को क्रिएटिविटी के साथ समझें।
उन्होंने बताया डिजाईन थिंकिंग एक प्रक्रिया है इसमें ऑब्जर्वर या रिसर्च, समझ या एनालिसिस, आइडिया, प्रोटोटाइप तैयार करना या डिटेलिंग करना जैसे 5 स्तर होते हैं। इन सभी प्रोसेस में स्टूडेंट्स को इनोवेशन के बारे में भी समझाया जाएगा। उन्होंने सरकार द्वारा इस क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों तथा योजनाओं से सभी को अवगत कराया तथा उनकी जानकारी दी। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कोआर्डिनेटर डॉ० कीर्ति चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार