हल्द्वानी:पॉल्यूशन विभाग नैनीताल और हल्द्वानी की वायु प्रदूषण मोटरिंग की शुरू, दीपावली से पहले जाने अपने शहर का मानक

हल्द्वानी: दीपावली पर प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है जिसको देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण की निगरानी शुरू कर दी है. प्रदूषण विभाग हल्द्वानी और नैनीताल में मशीनों के माध्यम से वायु प्रदूषण की निगरानी करनी शुरू कर दी है जो दीपावली से अगले एक सप्ताह तक वायु प्रदूषण की निगरानी की जाएगी.
क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड हल्द्वानी अनुराग नेगी ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा वायु प्रदूषण की निगरानी और उसकी सैंपलिंग करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसको देखते हुए हल्द्वानी और नैनीताल शहर में एक-एक मशीन लगाई गई है जो दीपावली से एक सप्ताह पहले और दीपावली के एक सप्ताह बाद तक की वायु प्रदूषण की गुणवत्ता की जांच की जाएगी. और रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के पास भेजी जाएगी.
क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग लेकिन बताया कि हल्द्वानी ताजा रिपोर्ट के अनुसार हल्द्वानी शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स(एक्यूआई) 94 जबकि नैनीताल का 61 है.
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, 24 अक्टूबर को हल्द्वानी का पीएम10, 94.4 जबकि नैनीतालन का 60.51 दर्ज किया गया है.
बाद पिछले वर्ष दीपावली के करें तो दीपावली के समय हल्द्वानी का हवा दूषित पाया गया था जहां हल्द्वानी का एक्यूआई 223 पर पहुंच गया था, जबकि नैनीताल का एक्यूआई143 पर पहुचा था.नैनीताल में हवा की गुणवत्ता औसत की श्रेणी में रही.
क्या है मानक
हवा की गुणवत्ता के लिए मानक तय हैं. उसमें 0 से 50 तक एक्यूआई को अच्छा माना जाता है.51 से 100 तक में संतोषजनक माना जाता है और इसमें संवेदनशील व्यक्ति पर प्रभाव पड़ता है. 100 से 200 तक की श्रेणी औसत में आती है, इसमें सांस की बीमारी वाले समेत अन्य मरीजों को समस्या आती है.201 से 300 तक खराब श्रेणी में आता है. इसमें अधिकांश व्यक्तियों को सांस लेने में समस्या आती है.301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 तक सीवयर श्रेणी में आता है.इसमें सांस संबंधी समस्या आदि आती है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग