हल्द्वानी:दो दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलकर हुईखाक, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया आग पर काबू-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास मजार से लगे झुकी बस्ती में शुक्रवार दिन रात अचानक आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि दो दर्जन से अधिक झुग्गियों को अपने चपेट में ले लिया सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है.
जानकारी के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग के पास चिराग अली शाह दरगाह के नजदीक झोपड़िया को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते मंजर बेहद भयावह हो गया और कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई सूचना पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद भयावाह आग को काबू में कर लिया गया है मौके पर अग्निशमन विभाग के दस्ते के अलावा हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे.आग किन कारणों से लगी अभी उसका पता नहीं चल पाया है. अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर कब पाया है.
यही नहीं किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन झोपड़ी में रहने वाले सभी लोगों के सामान जलकर खाक हो गए हैं आगसे नुकसान का आकलन जिला प्रशासन कर रहा है. गनीमत रहेगी समय पर आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो आसपास की और झोपड़ियां भी उसके चपेट में आ सकती थी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे