हल्द्वानी: डेंगू से रहे सावधान, डेंगू ने ली प्रोफेसर की जान
हल्द्वानी:जिले में डेंगू लगातार पैर पास रहा है. डेंगू का मरीज लगातार सामने आ रहे हैं डेंगू ने एक और की जान ली है जज फार्म निवासी डॉ. पुष्पेश जोशी (39) की डेंगू से मौत हो गई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में वनस्पति विभाग में संविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।
शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डेढ़ घंटे के भीतर स्थिति बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दिल्ली के निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। डेंगू से जिले में यह चौथी मौत बताई जा रही है।
सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मरीज को 27 अक्तूबर को सुशीला तिवारी अस्पताल में गंभीर हालत में लाया गया था। उनका एलाइजा टेस्ट पॉजीटिव था।
इसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रोफेसर के घर में उनकी मां, पत्नी, भाई और डेढ़ साल का बेटा है। बड़े भाई चंद्रेश जोशी ने बताया कि छह दिन से पुष्पेश की तबीयत खराब थी। शुक्रवार को मैक्स अस्पताल दिल्ली में उन्होंने दम तोड़ा.जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को छह लोगों का एलाइजा टेस्ट पॉजीटिव आया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 744 हो गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO
उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी