Haldwani Accident: कालाढूंगी में स्कूटी और बाइक में भिड़ंत एक की मौत चार घायल

हल्द्वानी: सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर शाम स्कूटी और बाइक में जोरदार भिड़ंत हुई है जिसमें स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
बताया जा रहा है कि बेलपोखरा पोखरा निवासी दो भाई स्कूटी से बेलपड़ाव को जा रहे थे जबकि बाइक सवार तीन लोग को कोमोला से बेलपड़ाव को जा रहे थे इस दौरान बेलपड़ाव पुलिस चौकी से पहले बेल पोखरा के पास स्कूटी और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 48 वर्षीय तारादत्त जोशी निवासी ग्राम बन्दरजूडा बैलपोखरा की मौके पर मौत हुई है जबकि मृतक के 42 वर्षीय भाई चन्द्रशेखर जोशी बन्दरजुडा कालाढूंगी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
जबकि बाइक पर सवार रोहित, मनीष कुमार और अजय कुमार निवासी कमोला गंभीर रूप से घायल हुए हैं सभी घायलों को 108 सेवा से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है. थाना प्रभारी कालाढूंगी नंदन सिंह रावत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रही कार के लाइट के चलते स्कूटी और बाइक सवार एक दूसरे को नहीं देख पाए जिसके चलते हादसा हुआ है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO