रात में चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारियां, परिजनों ने 108 सेवा का जताया आभार

पहाड़ का पीड़ा किसी से छुपा नहीं है मामला सीमांत जनपद के पिथौरागढ़ फिर सामने आया है जहां चलती एंबुलेंस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं प्रसव होने के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के सल्ला चिंगरी की एक गर्भवती ने 108 एंबुलेंस में नवजात को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात विद्या देवी पत्नी अशोक सिंह के प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने मदद को आपातकालीन सेवा को कॉल किया इस दौरान 108 कर्मी महिला का जिला मुख्यालय लेकर आ रहे थे जहां गुरना मंदिर के समीप गर्भवती की प्रसव वेदना बढ़ गई पर फार्मासिस्ट नीरज कुमार और चालक नरेंद्र सिंह ने गर्भवती का प्रसव कराया।
जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। यहां दोनों की स्थिति सामान्य है। इधर परिजनों ने आपातकालीन सेवा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि महिला का यह पहला बच्चा था।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में 108 एंबुलेंस सेवा में बच्चे का जन्म देना कोई पहला मामला नहीं है पूर्व में बहुत से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां 108 सेवा में कई परसों पीड़ा महिलाओं ने बच्चे को जन्म दिया है।
ऐसे में पहाड़ के स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े होते हैं कि अगर नजदीक अस्पतालों में महिलाओं को प्रसव कराने व्यवस्था होती तो महिला महिलाओं को दूर नहीं जाना पड़ता। कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं कि 108 सेवा में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा के जान पर आ जाती है। ऐसे में पिथौरागढ़ में एंबुलेंस में बच्चे के जन्म चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO