Uttarakhand:13 अप्रैल को हल्द्वानी में गरजेंगे योगी आदित्यनाथ, प्रियंका गांधी भरेंगी हुंकार

लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है 19 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान होने हैं इससे पहले स्टार प्रचारक अपने-अपने प्रत्याशियों को पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया है उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 और 14 अप्रैल को उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी में जनसभा करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी श्रीनगर गढ़वाल और उसके बाद रुड़की में जनसभा होगी। पार्टी उनकी एक जनसभा अल्मोड़ा और दूसरी सहसपुर में कराने का प्रयास कर रही है। योगी से पहले 12 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार करने आएंगे।
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आगामी 13 अप्रैल को पौड़ी लोकसभा क्षेत्र की रामनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा करेंगी।पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने बताया कि प्रियंका गांधी कि कार्यकर्ताओं ने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी वायु मार्ग से पीरुमदारा के बैलजुड़ी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगी। जिसके बाद वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी के जनसभा को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है करीब एक लोगों को पहुंचाने की उम्मीद है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग