उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अफसरों के बंपर तबादले, देहरादून समेत कई जिलों के डीएम बदले,देखे लिस्ट

उत्तराखंड में IAS और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है. लंबे समय से ही अधिकारियों के तबादले को लेकर इंतजार किया जा रहा था. ऐसे में शासन ने बुधवार को देर रात तबादला सूची जारी कर दी है. इस दौरान राजधानी देहरादून समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है
बुधवार देर रात शासन ने 45 अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की। इनमें 37 आईएएस, एक आईएफएस, सचिवालय सेवा का एक और छह अधिकारी प्रांतीय सिविल सेवा से हैं।
सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को देहरादून का डीएम बनाया गया है। धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। वहीं, पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को भेजा गया है।


संदीप तिवारी को चमोली का जिलाधिकारी तो आशीष भटगाई को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है. विनोद गिरि गोस्वामी को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है. अपूर्वा पांडे को अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी मिली है. गरिमा रौंकली को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण मिला है.
चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, उनकी जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई है। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे को भेजा है। कुल 32 अफसरों को इधर से उधर किया गया है।





अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे