सावधान: नैनीताल समेत उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई हिस्सों में यलो अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है मौसम विभाग के अनुसार आज छह जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है

कई इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 12 अगस्त को छह जिलों में भारी बारिश होने से नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

वहीं उत्तराखंड के गौरीकुंड में तरसाली में पहाड़ी से बोल्डरों के साथ भारी मलबा गिरने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इस दौरान यहां एक वाहन मलबे में दब गया था। जिसमें 5 लोगों की मौत हुई है मृतक सभी गुजरात के पर्यटक बताए जा रहे हैं .

भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के कई हिस्सों में आपदा की स्थिति बनी हुई है ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोटद्वार में बारिश से प्रभावित इलाकों का सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कोटद्वार रितु खंडूरी भी मौजूद रहीं। अतिवृष्टि ने दुगड्डा ब्लाॅक की मालन घाटी में भारी तबाही मचाई। चूना महेड़ा गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां कई मकान ध्वस्त हो गए हैं जबकि कई मकान मलबे में दब गए और एक वृद्ध लापता हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें