Uttarakhand Weather: इन जिलों 48 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट, भारी बरसात के चलते जगह-जगह यात्री फंसे

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अगले 48 घंटे भारी गुज़र सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने तेज़ बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कुमाऊं के ज़िलों को सतर्क रहने को कहा है।
देवभूमि उत्तराखंड में 6 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, देहरादून, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी में भी भारी बारिश हो सकती है. यहां येलो अलर्ट जारी हुआ है।
पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत समेत टिहरी और पौड़ी में भी कहीं-कहीं मूसलाधार बरसात की संभावना है. प्रदेश भर में बारिश को लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. हरिद्वार, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट दिया गया है।
जनपद उत्तरकाशी में रात से बारिश जारी होने के चलते गंगोत्री हाईवे पर बन्दरकोट के पास भूस्खलन होने के कारण रास्ता बंद हो गया. पहाड़ी से रुक रुककर यहां पत्थर व मलबा गिर रहा है. वहीं गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे भी बाधित है और बड़कोट सकरोला के पास यमुनोत्री हाईवे ठप है. वहीं, चमोली ज़िले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर लामबगड खचडा नाला, लंगासू के पास बंद हो जाने से चारों धाम के यात्री फंस गए।
यही नहीं, कर्णप्रयाण पोखरी मोटर मार्ग भी भैरव नाथ मंदिर के पास ठप हो गया है. देर रात से बारिश जारी होने के चलते कई ग्रामीण सड़क मार्ग बंद होने से गांवों का संपर्क कट गया है तो टिहरी ज़िले में भी आधे दर्जन से ज़्यादा ग्रामीण सड़कें ठप हैं
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे