उत्तराखंड: साहब मेरी पत्नी से मुझे बचालो,कर रही है ब्लैकमेल, करती है मारपीट, पति ने पुलिस में लगाई गुहार

उत्तराखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जो एक पति अपने पत्नी से बचाने के लिए पुलिस में गुहार लगा रहा है। मामला उधम सिंह नगर के काशीपुर से है, जहां एक युवक ने दूसरी शादी की, शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले ही तीन शादी कर चुकी है। अब उसे वह ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी दे रही है पति अपनी सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगा रहा ।
पूरा मामला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर का है यहां एक व्यक्ति ने दूसरी पत्नी व उसके साथियों पर 15 लाख रुपये न देने पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पत्नी व उसके साथियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आगे पढ़िये…
जानकारी के अनुसार ग्राम चांदपुरए गोपीपुरा निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि वह एक डिपो में चौकीदार के पद पर तैनात है। उसकी पहली पत्नी का 24 मई 2021 को बीमारी के बाद निधन हो गया। ऐसे में उसके गांव के ही एक युवक ने उसकी दूसरी शादी कराने की बात कही। इसके बाद युवक ने 18 जनवरी 2022 को एक युवती से उसकी दूसरी शादी कर ली।
शादी के कुछ समय बाद ही दूसरी पत्नी ने बच्चों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। जब उसे पत्नी को समझाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट कर दी, इसके बाद उसे पता किया चला कि जिससे उसने शादी की है, उसकी पहले ही तीन शादियां पहले हो चुकी हैं। युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। तीनों पतियों से अपने दोस्तोंकी मदद से रकम ऐंठ कर समझौता कर चुकी है।
आरोप लगाया कि अब अपने साथियों से मिलकर वह उसे 15 लाख रुपये की डिमांड कर ब्लैकमेल कर रही है। युवक ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि उसके नाबालिग बच्चों को जान.माल का खतरा है। उसने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार