उत्तराखंड-नेता जी चरण वंदना करती खाकी, वीडियो वायरल डीआईजी ले लिया एक्शन
उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर हमेशा से सवाल खड़े होते हैं । एक बार फिर से उत्तराखंड पुलिस चर्चा में है मामला उधम सिंह नगर से जहां तीन पुलिसकर्मियों ने पूर्व विधायक के जन्मदिन के मौके पर उनके पैर छुए, इसका वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। वीडियो वायरल होते ही आला अफसरों ने तीनों पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिसकर्मियों का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन पर वहां पहुंचे तीन पुलिसकर्मियों ने उनके जन्मदिन के मौके पर केक कटवाते नजर आ रहे हैं जिसके बाद उनके पैर छु रहे हैं, मामला उस वक्त का है, जब पूर्व विधायक केक काट रहे थे, अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो को संज्ञान में लेने के बाद कुमाऊं के डीआईजी ने वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर पिथौरागढ़ कर दिया है।
बता दें कि उधम सिंह नगर के किच्छा से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का ये वीडियो 13 अक्टूबर का है, इस दिन राजेश शुक्ला ने जन्मदिन पर कई जगहों पर केक काटा था, जो वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो पूर्व विधायक शुक्ला के किच्छा कार्यालय का बताया जा रहा है। अब पुलिसकर्मियों द्वारा पूर्व विधायक शुक्ला के पैर छुने पर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है. ये वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं, इस वायरल वीडियो को लेकर कुमाऊं के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, “वीडियो देखने के बाद उसमें नजर आ रहे पुलिसकर्मियों का पिथौरागढ़ ट्रांसफर कर दिया है, इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..