उत्तराखंड-(बड़ी खबर) निजी स्कूलों की फीस को लेकर अब सरकार इस एक्शन में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून – राज्य के प्राइवेट स्कूलों की फीस पर नियंत्रण का मुद्दा एक बार फिर फाइलों से बाहर निकल आया है। दिलचस्प बात यह है कि अभिभावक एकता समिति के ज्ञापन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय के नौ महीने पहले दिए गए कार्रवाई के निर्देश पर शिक्षा विभाग की नींद अब टूटी है।

अपर माध्यमिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने सभी सीईओ को निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर नियंत्रण के लिए समिति के सुझावों के अनुसार कार्रवाई करने को कहा है। समिति ने पिछले साल 22 अप्रैल 2022 को सीएम को ज्ञापन देकर प्राइवेट स्कूलों में फीस नियंत्रण के लिए राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण गठन को सक्रिय करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने फीस ऐक्ट को लेकर चुनावी आचार संहिता लागू होने से ठीक तीन दिन पहले पांच जनवरी 2022 को प्राधिकरण के गठन के आदेश कर दिए। इसमें प्राधिकरण शिक्षा में सुधार के लिए तो नीतियां बनाएगा ही। साथ ही निजी स्कूलों में एडमिशन और फीस नियंत्रण के मानक भी तय करेगा। साथ ही निजी स्कूलों के शिक्षक और कार्मिकों के वेतन भी निर्धारित करेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों को सरकारी और निजी स्कूलों के नियमित मुआयने का अधिकार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें