Uttarakhand: हैरान करने वाला मामला: पहले दोस्ती, फिर प्यार अब शादी की जिद पर अड़ीं दो नाबालिग लड़कियां,

उत्तराखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां दो नाबालिक लड़कियां आपस में शादी करने के लिए जिद्द में अड़ी हुई है मामला हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में सब उस वक्त हैरान रह गए जब दो नाबालिग लड़कियां आपस में शादी करने को लेकर पहुंचीं और जिद पर अड़ गईं। दोनों ने पुलिस से शादी की अनुमति देने की मांग की। पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क कर कोतवाली बुलाया और समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी कुछ समय पहले परिवार के साथ पिरान कलियर गई थी। जहां उसकी मुलाकात सहारनपुर की एक लड़की से हुई। दोनों नाबालिग लड़कियों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। फोन पर मैसेज व कॉल के जरिये बातें होने लगी। सहारनपुर की किशोरी बृहस्पतिवार को हरिद्वार पहुंची और अपनी दोस्त के साथ ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गई।
इस दौरान लड़कियों ने बताया कि एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती। आपस में शादी करना चाहती हैं और इसकी अनुमति दी जाए। पुलिस ने तुरंत दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया और दोनों किशोरियों को समझाया। तब वह मानीं और परिजनों के साथ लौट गईं फिलहाल दोनों लड़कियों की करतूत शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,