उत्तराखंड:नशो में जहर भरने का खुलासा, कार में मिले लाखों के इंजेक्शन, सामने आए नेटवर्क से जुड़े नाम

नशे के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है। नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उधमसिंह नगर जिले में किच्छा कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने 1600 नशे के इंजेक्शनों को बरामद किया है। पंतपुरा तिराहा के पास एक ऑल्टो कार से ये इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने कार में सवार तस्कर वीरपाल (निवासी शरीफ नगर, थाना देवरानियां, बरेली) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह खेप बरेली के अरविंद नामक व्यक्ति से लाई गई थी और इसे रुद्रपुर व किच्छा में सप्लाई किया जाना था। वीरपाल ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी बरेली से नशे के इंजेक्शन लाकर जिले में सप्लाई कर चुका था।
पुलिस ने तस्कर से और पूछताछ की, तो नशे के इस बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस अब इन संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जुट गई है।
किच्छा पुलिस ने तस्कर वीरपाल को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से राज्य में चल रही नशे की तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने यह भी दावा किया कि इस सफलता से राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।
पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम के द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज किए जाने का संकल्प लिया गया है। उत्तराखंड में नशे की तस्करी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस और अन्य एजेंसियां लगातार इस पर कड़ी निगरानी रख रही हैं और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार