Uttarakhand News:धामी सरकार ने इन संविदा कर्मियों को दी बड़ी सौगात वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी शासनादेश जारी

उत्तराखण्ड में कार्यरत उन सभी संविदा कार्मिकों को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है जो खेल विभाग में बतौर प्रशिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षकों का मानदेय 10 से 25 हजार रुपये तक बढ़ा दिया गया है। मानदेय में 78 से लेकर 140 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश में कहा गया कि मानदेय की संशोधित दरें एक अक्तूबर 2023 से लागू होगी। खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षक वर्ष 2014 से मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे थे। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग और सीनियर नार्थ जोन में प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ी रहे संविदा प्रशिक्षक मात्र पांच हजार रुपये महीना मानदेय पा रहे थे।
सबसे खास बात तो यह है कि इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में 78 से लेकर 140 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इस शासनादेश में यह भी कहा गया है कि मानदेय की संशोधित दरें एक अक्तूबर 2023 से लागू होगी।
संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षक वर्ष 2014 से मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे थे। अभी तक इन्हें केवल 5 हजार रूपए प्रति माह का मानदेय उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दिया जा रहा था, जिससे इन्हें अपनी आजीविका चलाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बीते 15 जून 2023 को खेल मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में निदेशालय में हुई विभाग की समीक्षा बैठक में यह मामला सामने आने के बाद खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब शासन द्वारा प्रस्ताव पर मुहर लगाकर मानदेय वृद्धि की सौगात खेल प्रशिक्षकों को दिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार