हल्द्वानी: महिला थाने पहुँच बोली ऑफिसर पति अपने सीनियर महिला अधिकारी के साथ बना रहा संबंध, दे रहा है जान से मारने की धमकी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक मर्चेंट नेवी में काम करने वाले अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सुरभि कालोनी मुखानी निवासी महिला ने ने मुखानी पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी मर्चेंट नेवी में एमएमएसआई में सेकेंड अफसर हैं।

आरोप है कि पति और ससुराली शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कार की मांग करने लगे।पति के अपनी सीनियर महिला अधिकारी से प्रगाढ़ संबंध स्थापित हो गए। हिमांशु फोन पर गाली-गलौज करने लगा तलाक मांगने लगा। धमकाया कि अगर तलाक नहीं दिया तो अंजाम ठीक नही होगा। उसकी प्रेमिका ने भी उसको तलाक देने के लिए धमकाया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

इसी वर्ष 23 मार्च को पति भारत पहुंचा, लेकिन झूठ बोल दिया कि वह आया ही नहीं है। 11 अप्रैल घर आकर जबरदस्ती उसकी कार ले गया और मनीषा का परित्याग कर दिया है। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें