हल्द्वानी:अजब प्रेम की गजब कहानी आठ साल का प्यार है, न साथ रहूंगी, न छोडूंगी, असमंजस में पुलिस

हल्द्वानी:अजब प्रेम की गजब कहानी आठ साल का प्यार है, न साथ रहूंगी, न छोडूंगी, असमंजस में पुलिस
हल्द्वानी। आठ साल का प्यार है सर, ऐसे कैसे छोड़ दूं। हालात यह हैं कि इसके साथ रहना भी संभव नहीं है। यह बात कोतवाली पहुंची एक युवती बार-बार पुलिस से कहती रही। ऐसे में पुलिस भी युवती से पूछती रही कि क्या कार्रवाई करनी है?
रविवार को हरियाणा निवासी एक युवती और युवक कोतवाली पहुंचे। युवती ने रोते हुए पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। युवती का कहना था कि दोनों एक दूसरे से बीते आठ साल से प्यार करते हैं। ठाठ-बाट वाला परिवार छोड़कर वह दो साल पहले युवक के साथ देहरादून आ गई। तब मुझे पता चला कि युवक हल्द्वानी में रहकर एक सर्राफा कारोबारी की गाड़ी चलाता है।
युवती का कहना था कि उन्होंने स्टाम्प पेपर में शादी की है। अब युवक न तो उससे प्यार करता है और न ही उसका लालन-पोषण कर पा रहा है। इस पर पुलिस ने युवती को हरियाणा लौटने की सलाह दी तो युवती भड़क गई। युवती बोली ऐसे कैसे छोड़ दूं। तो पुलिस ने कार्रवाई के लिए कहा तो इस पर भी युवती ने इनकार कर दिया। बस युवती मामले का समाधान करने की बात करती रही। उधर, युवक हाथ जोड़कर चुपचाप युवती के आरोप सुनता रहा।
काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद युवती मुकदमा दर्ज कराने की बात पर राजी हो गई। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार