हल्द्वानी: कभी ऐसा देखा है दुर्लभ किंग कोबरा,वन विभाग ने किया रेस्क्यू-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: वन प्रभाग नंधौर की टीम ने दुर्लभ प्रजाति के 10 फीट से अधिक लंबे किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया है. वन विभाग के मुताबिक अधिक जहरीला प्रजाति का किंग कोबरा सांप ग्रामीण के घर के पास आ गया था जहां सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है.
तराई में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है गर्मी के चलते वन्य जीव भी परेशान है. वनजीव जंगलों से निकाल आबादी की ओर आ रहे हैं. वन विभाग के टीम एक ग्रामीण के घर के बगल में किंग कोबरा सांप नहर से रेस्क्यू किया है किंग कोबरा को रेस्क्यू करने में वन विभाग की टीम को भी पसीने छूट गए जहां काफी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को रेस्क्यू किया गया.स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की सांप रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 10 फीट लंबा दुर्लभ किंग कोबरा को रेस्क्यू किया.
वन प्रभाग की नन्धौर रेंज के वन क्षेत्राधिकार भुपाल सिंह मेहता ने बताया कि पूरन चन्द्र परगॉई, ग्राम खौलाबाजार लाखनमण्ड़ी के घर के पास नहर में लगभग 10 फीट लम्बा किंग कोबरा की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची नंधौर रेंज की सांप रेस्क्यू टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए सफलता पूर्वक किंग कोबरा का रैस्क्यू कर उसे आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया.रैस्क्यू टीम में हरीश सिंह बरोलिया, यशपाल सिंह गौनिया, चन्द्र प्रकाश, प्रेम मसीह, प्रकाश सिंह राणा, हरेन्द्रपाल सिंह वन बीट अधिकारी आदि मौजूद थे .
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO