Uttarakhand News: साथ जियेंगे साथ मरेंगे की कसम खाकर युवक और युवती ने हाथ बांधकर गंग नहर में लगाई छलांग, मचा हड़कंप-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

प्यार में जीने मरने की कसमें खा कर एक प्रेमी जोड़े ने रुड़की में आपस में अपने हाथ बांधकर गंग नहर में छलांग लगा दी।रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास मंगलवार को एक युवक और युवती ने आपस में हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगा दी जिसके बाद दोनों डूबने लगे।

Ad

दोनों को डूबता देख आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद गंगनहर में डूब रहे लोगों को जल पुलिस के द्वारा दोनों को बड़ी मुश्किल से गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

मंगलवार दोपहर के समय एक युवक और युवती गंगनहर के सोलानी पार्क पहुंचा और आपस में हाथ बांधकर अचानक ही गंगनहर में छलांग लगा दी जिसके बाद दोनों डूबने लगे। इतने में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई इसके बाद गंगनहर में डूब रहे प्रेमी जोड़े को जल पुलिस के द्वारा अपनी जान पर खेल कर दोनों की जान बचाकर गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


बताया जा रहा है की युवती रुड़की के रहने वाली है।

बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। लेकिन दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें