भाभी की आत्मा लेने साड़ी पहनकर अस्पताल पहुंचा देवर, अस्पताल में कराया पूजा पाठ देखिए अंधविश्वास का अजीब मामला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.राजस्थान के बूंदी जिले में यहां कुछ लोग अपने मृत परिजनों की आत्मा लेने अस्पताल पहुंचे.यह मामला और भी चौंकाने वाला था जब परिजन 10 साल पहले मरी एक महिला की आत्मा लेने अस्पताल आए.उनका कहना था कि उन्हें उस महिला की आत्मा मिल गई है, और फिर वह उसे अपने घर ले जाने के लिए निकल गए.इस दौरान उन्होंने अस्पताल में पूजा भी की.

Ad
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

बूंदी जिले में इस तरह के मामले अक्सर देखने को मिल रहे हैं.खासकर यहां के लोग अब भी अंधविश्वास में विश्वास रखते हैं.बूंदी के जिला अस्पताल में हुई इस घटना से कुछ लोग डर गए हैं.अस्पताल में आत्मा की बात सुनकर मरीज और उनके परिवार वाले भी घबराए हुए थे.जिस महिला की आत्मा लेने परिजन आए थे, वह 10 साल पहले इसी अस्पताल में मरी थी.

10 साल पहले महिला की मौत
जानकारी के अनुसार, 10 साल पहले 32 वर्षीय गर्भवती महिला सोनाबाई की मौत बूंदी जिला अस्पताल में हुई थी.वह मारा गांव की रहने वाली थीं.महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.अब 10 साल बाद, महिला के परिजन उसकी आत्मा लेने अस्पताल पहुंचे.यहां उन्होंने अस्पताल के पीछे पूजा की और दावा किया कि उन्होंने सोनाबाई की आत्मा दीपक के रूप में ले ली है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

आत्मा लेकर घर गए परिजन
इसके बाद महिला के देवर ने कहा कि महिला की आत्मा उसके अंदर आ गई है.वह देवर साड़ी पहने हुए और माला पहने हुए था.फिर परिजन उस आत्मा को दीपक के रूप में लेकर अपनी गाड़ी से मारा गांव वापस चले गए.महिलाएं इस दौरान गीत गाते हुए अस्पताल के बाहर खड़ी थीं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

एक महीने में 6 ऐसे मामले
यह पहला मामला नहीं था.पिछले एक महीने में करीब 6 बार लोग अपने मृत परिजनों की आत्मा लेने अस्पताल आ चुके हैं.इस प्रकार के अंधविश्वास के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.लोग अस्पताल से मृतकों की भटकती आत्मा लेकर घर चले जाते हैं, और इस पर विश्वास करते हैं।

नोट: प्रगति टीवी इस तरह की अंधविश्वास का बढ़ावा नहीं देता है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें