हिमाचल में बारिश ने मचाया ‘तांडव’ 8 से अधिक लोगों की मौत,कई पुल और दर्जनों गाड़ियां बही, बहा-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

म

Ad

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे से जारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है जल प्रलय के चलते अब नदी नालों के ऊफान के खौफनाक वीडियो सामने आने लगे. सूबे के मंडी जिले के औट में जहां 50 साल पुराना पुल बह गया. वहीं, कुल्लू की पर्यटन नगरी कसौल में पार्किंग से खड़ी कई गाड़ियां पार्वती नदी का पुल बह गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश की वजह से 13 पुल बह गए और 45 गाड़ियां बह गई। मंडी जिले में चार पुल बह गए हैं वही 8 से अधिक लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आ रही है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

कसोल में सड़क किनारे हाईवे पर यह गाड़ियां पार्क थी. इस दौरान पार्वती नदी ऊफान पर थी. इससे पहले, लोग गाड़ियां हटाते, पार्वती नदी गाड़ियों को अपने साथ तिनके की तरह बहा कर ले गई. इसी तरह मंडी के औट में कुल्लू-बंजार-लुहरी-रामपुर को जोड़ने वाला ये 50 साल पुराना पुल बह गया है. घटना का वीडियो सामने आया है. इसमें पुल बहने के दौरान लोग चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हुई है राजधानी शिमला में 6 लोगों की मौत हुई है। शिमला के कुमारसैन के कोटगढ़ के मधावनी पंचायत के पनेवली गांव में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण मकान मलबे में दब गया. घटना के वक्त घर के एक कमरे में सोए माता-पिता और उनके 11 साल के बेटे की मौत हो गई। वहीं ठियोग में धमांदरी के बागड़ा गांव में घर पर लैंड स्लाइड से मां-बेटे की मौत हो गई

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

रास्ते बंद होने की वजह से सैकड़ों पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों में फंस गए हैं। ज्यादातर पर्यटकों ने वीकेंड पर पहाड़ों का रुख किया था और रविवार को इन्हें वापस लौटना था, लेकिन भारी बरसात की वजह से पर्यटकों के वाहन सडक़ों पर नहीं निकल पाए। ज्यादातर वाहन कुल्लू, मनाली, मंडी और अपर शिमला में फंसे हैं

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें