Kumaun News: मौसम ने बदला करवट बारिश और ओलावृष्टि जनजीवन अस्त व्यस्त-देखे-VIDEO

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के कई क्षेत्रों में सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई है जहां ओलावृष्टि के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गई। पिथौरागढ़ के कई इस समय जहां भारी बारिश देखी गई तो वही मुंसियारी में भारी बारिश के साथ जनकर ओलावृष्टि हुई करीब चार घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि के चलते मुंसियारी में जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
सड़कों पर भारी मात्रा में ओला गिरने के चलते वाहनों के आने-जाने में भी परेशानी उठानी पड़ी ।दुकानों के आगे से ओले साफ़ करते नजर आये जहाँ दुकानदार अपने-अपने दुकानों के आगे और सड़कों से ओला हटाते नजर आए ओला गिरने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है ओला गिरने के चलते फिर से ठंड लौट आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सीजन का पहली बारिश और ओला पड़ा है जो फसलों के लिए लाभदायक है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसानों को काफी दिनों से बारिश का इंतजार था जहां झमाझम बरसात से मौसम में बदलाव हुआ है तो वहीं फसलों के लिए वरदान साबित हुआ है किसानों का कहना है कि अभी भी बरसात की जरूरत है जिससे कि किसानों की फसल को राहत मिल सके उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में भी अच्छी बरसात होगी।
वही पिथौरागढ़ के साथ-साथ कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में हल्की फुल्की बारिश हुई है।
गौरतलब है कि पहाड़ों पर बारिश नहीं होने के चलते फसल को काफी नुकसान पहुंचा है सबसे ज्यादा फसलों का नुकसान संचित क्षेत्र में हो रहा है। बरसात नहीं होने के चलते फल पट्टी पूनम, खुमानी, आडू, पेड़ों पर लगे फल छोटे हो रहे हैं ऐसे में किसानों को बारिश की उम्मीद है जिससे कि फल पट्टी को राहत मिल सके।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार