हल्द्वानी:घर में अकेले रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़ी-गली लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी: नीलकंठ कॉलोनी में एक घर में सड़ी-गली लाश मिली. घर में लाश मिलने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. ग्राम प्रधान की सूचना में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव भाई को सौंप दिया है.
टीपी नगर चौकी इंचार्ज पंकज जोशी ने बताया कि ग्राम प्रधान ललित मोहन नेगी ने सूचना दी कि एक घर खुला हुआ है वहां से बदबू आ रही है उसके बाथरूम में एक लाश पड़ी हुई है.
चौकी इंचार्ज पंकज जोशी ने बताया कि परिवार में दो भाई हैं माता पिता की मौत हो चुकी है एक भाई बीते बुधवार को काम से दिल्ली गया था कहा कि वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है.कहा कि हरीश पंत घर पर ही था। कहा कि वह बाथरूम में मृत मिला है। कमरे से दो बियर और एक पव्वा भी मिला है। कहा कि प्रथम दृष्टया शराब अधिक पीने से मौत लग रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव भाई को दे दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
असम राइफल्स में तैनात पिथौरागढ़ निवासी की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी। असम राइफल्स में तैनात पिथौरागढ़ निवासी एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने सेना और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मेडिकल चौकी इंचार्ज हरिराम ने बताया कि राजेंद्र सिंह निवासी थल पिथौरागढ़ बीमार था। 28 मई को इलाज के लिए नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। कहा कि बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सेना में तैनात होने के कारण आसाम राइफल्स के दो जवान और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कहा कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार